1. समतल दर्पण पर पड़नेवाली एक ही प्रकाश किरण की कितनी परावर्तित किरणें हो सकती हैं ?
उत्तर- एक
2. समतल दर्पण पर लम्बवत पड़नेवाली किरण किस प्रकार परावर्तित होती है ?
उत्तर-जिस पथ से आती है, उसी पथ पर लौट जाती है।
3. समतल दर्पण पर अभिलंब आपतन के लिए परावर्तन कोण का मान कितना होता है ?
उत्तर- शुन्य
4. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं ?
उत्तर- दो
5. समतल दर्पण में वस्तु दुरी और प्रतिबिंब दुरी में क्या संबंध है ?
उत्तर- वस्तु दुरी = प्रतिबिंब दुरी
6. गोलीय दर्पण कितने प्रकार के होते हैं ? उनके नाम लिखें ।
उत्तर- दो प्रकार के होते हैं।
अ) अवतल
ब) उत्तल
7. गोलीय दर्पण का मुख्य अक्ष क्या है ?
उत्तर- दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र को मिलानेवली सरल रेखा मुख्य अक्ष कहलाती है।
8. अवतल दर्पण के फोकस की परिभाषा दें।
उत्तर- मुख्य अक्ष के समांतर आती प्रकाश किरणें दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिन्दु से जाती है, उसे अवतल दर्पण का फोकस कहते है।
9.गोलीय दर्पण की फोकस दुरी (f) और उसकी वक्रता त्रिज्या (R) में क्या संबंध है ?
उत्तर- f =R/2
10. एक दर्पण का नाम बताएँ जो किसी वस्तु का सीधा और आवर्धित प्रतिबिंब दे सके।
उत्तर- अवतल दर्पण
11. एक अवतल दर्पण द्वारा आभासी प्रतिबिंब बनने के लिए वस्तु का स्थान कहाँ होना चाहिए ?
उत्तर- ध्रुव और फोकस के बीच
12. यदि कोई वस्तु किसी अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर रखी हो, तो उसका प्रतिबिंब कहाँ और कैसा बनता है?
उत्तर- वक्रता केंद्र पर ही वास्तविक प्रतिबिम्ब बनेगा
13. वस्तु दुरी (u) का चिह्न क्या होगा जब एक अवतल दर्पण के सामने किसी वस्तु को रखा जाता है ?
उत्तर- ऋणात्मक
14. 10 cm फोकस दुरी वाले अवतल दर्पण से 15 cm की दूरी पर रखी वस्तु के प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी ?
उत्तर- प्रतिबिंब वस्तु से बड़ा, वास्तविक और वस्तु की अपेक्षा उलटा होगा
15. अवतल दर्पण से किस दुरी पर एक वस्तु को रखा जाए जिससे कि प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर हो ?
उत्तर- दर्पण के वक्रता केंद्र पर
16. किस गोलीय दर्पण में केवल काल्पनिक प्रतिबिंब बनता है ?
उत्तर- उत्तल दर्पण में
17. क्या एक उत्तल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है ?
उत्तर- नहीं
18. एक दर्पण की फोकस दुरी (f)=-15 cm है । यह अवतल दर्पण है या उत्तल दर्पण ?
उत्तर- उत्तल दर्पण
19. गोलीय दर्पण के आवर्धन की परिभाषा दें ।
उत्तर- प्रतिबिंब की ऊँचाई और वस्तु की ऊँचाई के अनुपात को गोलीय दर्पण का आवर्धन कहते है।
20. आवर्धन m का ऋणात्मक मान क्या बताता है ?
उत्तर- आवर्धन m का ऋणात्मक मान वास्तविक प्रतिबिम्ब को सूचित करता है।
21. एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 cm है। इसकी फोकस दुरी कितनी होगी ?
उत्तर- 10 cm
22. उत्तल दर्पण के एक उपयोग लिखें।
उत्तर- वाहन के साइड मिरर के रूप में
23. उस उत्तल दर्पण की फोकस दुरी ज्ञात करें जिसकी
वक्रता त्रिज्या 32 cm है।
उत्तर- f =16 cm
24. काल्पनिक प्रतिबिम्ब से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, उसे काल्पनिक प्रतिबिम्ब कहते हैं।
25. समतल दर्पण में आवर्धन m = +1 का क्या अर्थ है ?
उत्तर- आवर्धन m = +1 का अर्थ है कि प्रतिबिंब का आकार बराबर वस्तु का आकार तथा प्रतिबिंब वस्तु के सापेक्ष सीधा है।
26. एक गोलीय दर्पण, जिसका वक्रता केंद्र C है, पर एक किरण ACB आपतित होती है। यह किरण किस दिशा में परावर्तित होगी ?
उत्तर- किरण BCA दिशा में परावर्तित होगी
27. अवतल दर्पण के कोई दो उपयोग लिखें।
उत्तर- अ) हजमाती में
ब) कार के headlight में
No comments:
Post a Comment