Tuesday, 17 November 2020

मानव नेत्र

बहुविकल्पि प्रश्न
1. मानव नेत्र में लेंस होता है
(a) समतल लेंस
(b) उत्तल लेंस
(c) अवतल लेंस
उत्तर:- (b)

2. मानव नेत्र में प्रतिबिंब बनता है
(a) रेटिना
(b) कोर्निया
(c) पुतली
उत्तर:- (a)

3. स्पष्ट दृष्टि कि न्यूनतम दुरी होती है
(a) 50 cm
(b) 75 cm
(c) 25 cm
उत्तर:- (c)

4. नेत्र लेंस की फोकस दुरी कम होने पर दोष उत्पन्न
होता है
(a) निकट दृष्टि दोष
(b) दूर दृष्टि दोष
(c) जरा-दूरदर्शिता
उत्तर:- (a)

5. किस दोष में प्रतिबिंब रेटिना के पीछे बनता है
(a) निकट दृष्टि दोष
(b) जरा-दूरदर्शिता
(c) दूर दृष्टि दोष
उत्तर:- (c)

6. निकट दृष्टि दोष का उपचार किस लेंस से होता है
(a) अभिसारी लेंस
(b) अपसारी लेंस
(c) बायफोकल लेंस
उत्तर:- (b)

7. स्पेक्ट्रम प्राप्त होता है
(a) प्रिज़्म
(b) अवतल लेंस
(c) बायफोकल लेंस
उत्तर:- (a)

8. एक प्रिज्म कितने सतहो से घिरा होता है
(a) 6
(b) 5
(c) 4
उत्तर:- (b)

9. किस रंग का विचलन सबसे कम होता है
(a) लाल
(b) बैंगनी
(c) हरा
उत्तर:- (a)

10. किस रंग का तरंगदैर्ध्य अधिकतम होता है
(a) हरा
(b) बैंगनी
(c) लाल
उत्तर:- (c)

11. किस रंग का विचलन सबसे अधिकतम होता है
(a) हरा
(b) बैंगनी
(c) लाल
उत्तर:- (b)

12. कोलाॅइडीय विलयन में निलंबित कणों से प्रकाश
का प्रकीर्णन कहलाता है
(a) विवर्तन
(b) टिंडरा प्रभाव
(c) प्रिज्म
उत्तर:- (b)

13. अंतरिक्षयात्री को चंद्रमा का आकाश दिखाई देता है
(a) लाल
(b) पीला
(c) काला
उत्तर:- (c)

14. प्रकाश का तरंगदैर्ध्य मापा जाता है
(a) cm
(b) A°(angstrum)
(c) km
उत्तर:-(b)

15. तारे किसके कारण टिमटिमाते है
(a) वायुमंडलीय अपवर्तन
(b) परावर्तन
(c) विवर्तन
उत्तर:- (a)

16. श्वेत प्रकाश का अपने अवयवों में टूटने की क्रिया
कहलाती है
(a) विवर्तन
(b) वर्ण-विक्षेपण
(c) वायुमंडलीय अपवर्तन
उत्तर:- (b)

17. मानव नेत्र का दूर बिन्दु कहाँ पर होता है
(a) अनंत
(b) 25cm
(c) रेटिना
उत्तर:- (a)

18. मानव नेत्र किस गुण के कारण वस्तु को साफ-साफ
देख सकता है
(a) समंजन-क्षमता
(b) टिंडल प्रभाव
(c) जरा-दूरदर्शीता
उत्तर:- (a)

19. सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच कितने मिनट का
अंतर है
(a) 7 मिनट
(b) 3 मिनट
(c) 4 मिनट
उत्तर:- (c)

20. काँच के लिए किस रंग का अपवर्तनांक अधिकतम
होता है
(a) हरा
(b) बैंगनी
(c) लाल
उत्तर:- (b)

Thursday, 29 October 2020

प्रकाश का अपवर्तन

बहुविकल्पि प्रश्न
1. एक माध्यम से दुसरे माध्यम में प्रकाश के जाने पर
दिशा परिवर्तन की घटना को ...........कहते हैं
(a) परावर्तन
(b) अपवर्तन
(c) विवर्तन
उत्तर:- (b)

2. प्रकाश का निर्वात में चाल.........होता है
(a) 300,000
(b) 225,000
(c) 200,000
उत्तर:- (a)

3. प्रकाशत: विरल माध्यम है
(a) जल
(b) तेल
(c) वायु
उत्तर:- (c)

4. प्रकाश विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाने पर
(a) अभिलंब की ओर मुड़ती है
(b) अभिलंब से दूर भागती है
(c) बिना मुड़े सीधे निकल जाती है
उत्तर:- (a)

5. पार्श्विक विस्थापन का मान किस कोण के मान के
बढने से बढ़ता है
(a) अपवर्तन कोण
(b) परावर्तन कोण
(c) आपतन कोण
उत्तर:- (c)

6. आपतित किरण और निर्गत किरण के बीच की
लम्बवत दूरी को........... कहते हैं
(a) परावर्तन विस्थापन
(b) पार्श्विक विस्थापन
(c) समकोण विस्थापन
उत्तर:- (b)

7. किसी माध्यम की प्रकाश किरण के दिशा बदलने की क्षमता........... कहलाती है
उत्तर:- (a) अपवर्तनांक
(b) समकोण विस्थापन
(c) विवर्तन
उत्तर:- (a)

8. हीरे का अपवर्तनांक होता है
(a) 1.44
(b) 2.42
(c) 1.77
उत्तर:- (b)

9. अपवर्तन का द्वितीय नियम कहलाता है
(a) स्नेल का नियम
(b) गति का नियम
(c) गुरुत्व का नियम
उत्तर:- (a)

10. प्रिज्म का अपवर्तक कोण होता है
(a) 90°
(b) 45°
(c) 60°
उत्तर:- (c)

11. उत्तल लेंस को कहा जाता है
उत्तर:- (a) अपसारी लेंस
(b) अभिसारी लेंस
(c) समतल लेंस
उत्तर:- (b)

12. लेंस का मुख्य फोकस कहलाता है
(a) प्रथम फोकस(F1)
(b) द्वितीय फोकस(F2)
(c) तृतीय फोकस(F3)
उत्तर:- (b)

13. जब किसी वस्तु को अवतल लेंस से देखा जाता है
तो उसका आकार
(a) वस्तु से बड़ा
(b) वस्तु के बराबर
(c) वस्तु से छोटा
उत्तर:- (c)

14. लेंस के लिए आवर्धन m=
(a) -v/u
(b) v/u
(c) u/v
उत्तर:-(b)

15. लेंस सूत्र होता है
(a) 1/v -1/u = 1/f
(b) 1/u - 1/v = 1/f
(c) 1/v + 1/u = 1/f
उत्तर:- (a)

16. लेंस की क्षमता का SI मात्रक होता है
(a) डाइऑप्टर
(b) प्रति मिटर
(c) न्यूटन
उत्तर:- (b)

17. उत्तल लेंस की क्षमता होती है
(a) धनात्मक
(b) ऋणात्मक
(c) शून्य
उत्तर:- (a)

18. वस्तु दूरी होती है
(a) ऋणात्मक
(b) धनात्मक
(c) शून्य
उत्तर:- (a)

19. सभी दूरियाँ लेंस के.........से मापी जाती है
(a) ध्रुव
(b) मुख्य अक्ष
(c) प्रकाशकेंद्र
उत्तर:- (c)

20. पानी में रखा सिक्का उठा हुआ प्रतीत होता है
(a) परावर्तन के कारण
(b) अपवर्तन के कारण
(c) विवर्तन के कारण
उत्तर:- (b)

Tuesday, 27 October 2020

प्रकाश का परावर्तन

बहुविकल्पि प्रश्न
1. निम्न में प्रदीप्त वस्तु है
(a) टेबुल
(b) पौधा
(c) सूर्य
उत्तर:- (c)

2. प्रकाश किरणों के छितराने की क्रिया कहलाती है
(a) प्रकीर्णन
(b) परावर्तन
(c) अपवर्तन
उत्तर:- (a)

3. किस किरणपुंज की किरणें एक बिंदु पर मिलती है
(a) अपसारी किरणपुंज
(b) अभिसारी किरणपुंज
(c) समांतर किरणपुंज
उत्तर:- (b)

4. निम्न में कौन पारदर्शी पदार्थ है
(a) मिट्टी
(b) घीसा हुआ काँच
(c) शुद्ध जल
उत्तर:- (c)

5. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं
(a) दो
(b) चार
(c) सात
उत्तर:- (a)

6. अभिलंब और आपतित किरण के बीच बननेवाला कोण कहलाता है
(a) परावर्तन कोण
(b) आपतन कोण
(c) समकोण
उत्तर:- (b)

7. समतल दर्पण पर लम्बवत पड़नेवाली किरण के लिए
परावर्तन कोण का मान होता है
उत्तर:- (a) 90°
(b) 30°
(c) 0°
उत्तर:- (c)

8. किस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है
(a) वास्तविक प्रतिबिम्ब
(b) काल्पनिक प्रतिबिम्ब
(c) आभासी प्रतिबिम्ब
उत्तर:- (a)

9. किस दर्पण में प्रतिबिम्ब पार्श्विक रुप से उलटा होता है
(a) अवतल दर्पण
(b) उत्तल दर्पण
(c) समतल दर्पण
उत्तर:- (c)

10. किस दर्पण का परावर्तक सतह उठा होता है
(a) उत्तल दर्पण
(b) अवतल दर्पण
(c) समतल दर्पण
उत्तर:- (a)

11. गोलीय दर्पण की फोकस दुरी उसकी वक्रता त्रिज्या की,,,,,,,,,,,,,,,,,, होती है
उत्तर:- (a) दुगनी
(b) आधी
(c) तिगुनी
उत्तर:- (b)

12. फोकस की दिशा में आपतित प्रकाश किरण परावर्तन के बाद...........के समांतर जाती है
(a) वक्रता केंद्र
(b) ध्रुव
(c) मुख्य अक्ष
उत्तर:- (c)

13. जब वस्तु अवतल दर्पण के फोकस और ध्रुव के बीच हो तो प्रतिबिम्ब............बनेगा।
(a) आवर्धित
(b) वस्तु के बराबर
(c) वस्तु से छोटा
उत्तर:- (a)

14. जब वस्तु अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर हो तो उसका प्रतिबिम्ब कहाँ पर बनेगा।
(a) फोकस
(b) वक्रता केंद्र
(c) अनंत
उत्तर:-(b)

15.सौर भट्ठियों में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है
(a) उत्तल दर्पण
(b) समतल दर्पण
(c)अवतल दर्पण
उत्तर:- (c)

16. साइड मिरर के रुप में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है
(a) उत्तल दर्पण
(b) समतल दर्पण
(c)अवतल दर्पण
उत्तर:- (a)

17. किस दर्पण का दृष्टि क्षेत्र बड़ा होता है
(a) उत्तल दर्पण
(b) समतल दर्पण
(c)अवतल दर्पण
उत्तर:- (a)

18. उत्तल दर्पण की फोकस दुरी.......होती है
(a) ऋणात्मक
(b) धनात्मक
(c) शून्य
उत्तर:- (b)

19. दर्पण सूत्र..........होता है
(a) 1/v - 1/u =1/f
(b) 1/u - 1/v = 1/f
(c) 1/v + 1/u = 1/f
उत्तर:- (c)

20. दर्पण के लिए आवर्धन,m =
(a)-v/u
(b) v/u
(c) -u/v
उत्तर:- (a)

प्रकाश का परावर्तन

लघु उत्तरीय प्रश्न 
1.  अपसारी, समांतर और अभिसारी किरणपुंज से आप           क्या समझते हैं ?
उत्तर- अपसारी किरणपुंज :- वह किरणपुंज जिसकी किरणें           किसी प्रकाश श्रोत से निकलने के बाद फैलती चली             जाती है, अपसारी किरणपुंज कहलाती है।
        समांतर किरणपुंज :- वह किरणपुंज जिसकी किरणें  
        आपस में समांतर हो, समांतर किरणपुंज कहलाती है।
        अभिसारी किरणपुंज :- वह किरणपुंज जिसकी किरणें
        एक बिंदु पर आकर मिलती है, अभिसारी किरणपुंज 
         कहलाती है।

 2.  पारदर्शी, पारभासी तथा अपारदर्शी पदार्थों  में अंतर             स्पष्ट करें ।
उत्तर:- पारदर्शी पदार्थ:- वह पदार्थ जिससे होकर प्रकाश 
         आसानी से पार कर जाता है, पारदर्शी पदार्थ 
         कहलाता है।
         उदाहरण:- शुद्ध जल, स्वच्छ वायु 
         पारभासी पदार्थ :- वह पदार्थ जिससे होकर प्रकाश 
         आंशिक रूप से पार करता है, पारभासी पदार्थ 
         कहलाता है।
         उदाहरण:- तेल लगा हुआ कागज, घिसा हुआ काँच
         अपारदर्शी पदार्थ :- वह पदार्थ जिससे होकर प्रकाश 
         पार नहीं कर सकता है, अपारदर्शी पदार्थ कहलाता             है।
        उदाहरण:- दीवार, ईंट 

3.  प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखेंं।
उत्तर:- प्रकाश के परावर्तन के निम्नलिखित दो नियम है-
       अ) आपतित किरण, परावर्तित किरण और आपतन 
            बिन्दु पर खींचा गया अभिलंब तिनों एक ही तल में 
            होता है।
       ब) आपतन कोण का मान परावर्तन कोण के बराबर 
            होता है।

4.  वास्तविक और आभासी प्रतिबिम्बों में क्या में अंतर है? 
उत्तर:- वास्तविक प्रतिबिम्ब:- वह प्रतिबिम्ब जिसे पर्दे पर                प्राप्त किया जा सके, वास्तविक प्रतिबिम्ब कहलाता            है।
          Note:- a) यह वस्तु के सापेक्ष उलटा बनता है।
                     b) इसे पूर्ण रेखा से सूचित करते हैं।
                    c) इसके लिए आवर्धन का चिह्न ऋणात्मक                          होता है।
          आभासी प्रतिबिम्ब:- वह प्रतिबिम्ब जिसे पर्दे पर                प्राप्त नहीं किया जा सके, आभासी प्रतिबिम्ब 
          कहलाता है।
          Note:- a) यह वस्तु के सापेक्ष सीधा बनता है।
                     b) इसे टूटी रेखा से सूचित करते हैं।
                     c) इसके लिए आवर्धन का चिह्न धनात्मक                           होता है।

 5.  समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंबों के किन्हीं तीन 
         विशेषताओं का उल्लेख करें।
उत्तर:- समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंबों के किन्हीं तीन 
         विशेषताएँ निम्नलिखित है:-
         a) प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है।
         b) प्रतिबिम्ब वस्तु की अपेक्षा सीधा बनता है।    
         c) प्रतिबिम्ब पार्श्विक रुप से उलटा होता है।

6.  अवतल और उत्तल दर्पण में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:- अवतल दर्पण:- इसका परावर्तक सतह धँसा होता है।
          a) यह वास्तविक और आभासी दोनों प्रतिबिंब बना 
               सकता है। 
         b) इसकी फोकस दुरी ऋणात्मक होती है।
         c) यह हजमती में काम आता है।
        उत्तल दर्पण:- इसका परावर्तक सतह उठा होता है।
        a) यह केवल आभासी प्रतिबिंब बना सकता है।
        b) इसकी फोकस दुरी धनात्मक होती है।
        c) यह वाहन के side mirror के रूप में काम आता 
            है ।

7.  गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या से आपका क्या तात्पर्य 
     होता है  ?
उत्तर:- गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है, उसकी 
          त्रिज्या को गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या कहते हैं।
          वक्रता त्रिज्या R=2f  (f = फोकस दुरी)

8.  किस दर्पण में केवल काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनता है- 
     अवतल, उत्तल या समतल ?
उत्तर:- काल्पनिक प्रतिबिम्ब केवल उत्तल दर्पण बना सकता 
         है ।
9.  उत्तल दर्पण का उपयोग वाहनों के side mirror या 
     पीछे देखने के आइने के रूप में क्यों किया जाता है ?
उत्तर:- चुँकि उत्तल दर्पण किसी वस्तु का हमेशा सीधा                    प्रतिबिंब बनाता है और साथ ही इसका दृष्टि क्षेत्र 
          काफी बड़ा होता है। इसलिए उत्तल दर्पण का 
          उपयोग वाहनों के side mirror के रूप में किया 
          जाता है।

10.  अवतल दर्पण में प्रमाणित करें कि  f = R/2
उत्तर:- माना BB' एक अवतल दर्पण है। जहाँ 
                        P=ध्रुव
                  PC=मुख्य अक्ष, 
                 AB=आपतित किरण, 
                      F=फोकस
परावर्तन के नियम से ,
                 कोणABC = कोणCBF ...........(i)
पुन:
         कोणABC=कोणBCF (एकांतर कोण)...........(ii)
                  समीकरण (i) और (ii) से
                  कोणCBF=कोणBCF
अत: ज्यामिति से,
                      FB=CF..........(iii) 
यदि बिंदु B, P के बहुत निकट हो, तो
                    FB=PF...............(iv)
अब,
                    PC = CF + PF 
           या,     PC = FB + PF (समीकरण iii से)
           या,     PC = PF +PF  (समीकरण iv से)
           या,     PC = 2PF 
     इसलिए    PF = PC/2
यदि वक्रता त्रिज्या PC को R और फोकस दुरी PF को f से सूचित करे,तो 
                   f =R/2

11.  अनंत और वक्रता केंद्र के बीच रखी वस्तु का अवतल 
        दर्पण से बने प्रतिबिम्ब का निर्धारण स्वच्छ किरण 
        आरेख खींचकर करे। 
उत्तर- 
यहाँ 
                       C = वक्रता केंद्र 
                     AB = वस्तु 
                    A'B' = वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब 

12. निम्नलिखित (चित्र 1.36) के किरण आरेख को पूरा 
      कर प्रतिबिम्ब का स्थान निर्धारित करें।
उत्तर:- 
                                    (a)

                                   (b)

13.  स्पष्ट किरण आरेख द्वारा अवतल दर्पण में आभासी 
        एवं आवर्धित प्रतिबिम्ब का बनना दिखाएँ। इस प्रकार 
        प्रयुक्त अवतल दर्पण का एक व्यवहारिक उपयोग भी 
        बताएँ।
उत्तर:-
इस प्रकार के दर्पण का उपयोग हजामत में किया जाता है।

14.  यदि 25 cm फोकस दुरी के अवतल दर्पण की 
        सहायता से सीधा प्रतिबिम्ब बनाना हो, तो दर्पण से 
        वस्तु की दुरी का परास क्या होना चाहिए ? प्रतिबिम्ब 
       की प्रकृति क्या होगी ? प्रतिबिम्ब वस्तु से बड़ा होगा 
      कि छोटा, इस परिस्थति में प्रतिबिम्ब के बनने की क्रिया 
      को दर्शाने के लिए एक किरण आरेख खींचें।
उत्तर:- जब वस्तु अवतल दर्पण के सामने उसके ध्रुव और 
         फोकस के बीच में हो, तो उस वस्तु का सीधा और 
         आवर्धित आभासी प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है।
उपयुक्त परिस्थिति में वस्तु दुरी 0 cm से 25 cm के बीच होनी चाहिए।

15. किरण आरेख की सहायता से स्पष्ट करें कि उत्तल 
      दर्पण में किसी वस्तु के प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा 
      प्रकृति क्या होगी ?
उत्तर:-

16.  बेलनाकार दर्पण एक तरह से समतल दर्पण और 
        उत्तल दर्पण का संयोजन है। ऊर्ध्वाधरत: यह एक 
        समतल दर्पण और क्षैतिजत: एक उत्तल दर्पण की
        तरह कार्य करेगा।
उत्तर:- बेलनाकार दर्पण एक तरह से समतल दर्पण और 
         उत्तल दर्पण का संयोजन है। ऊर्ध्वाधरत: यह एक 
         समतल दर्पण और क्षैतिजत: एक उत्तल दर्पण की 
         तरह कार्य करेगा।
         अत:, ऐसे दर्पण में व्यक्ति के प्रतिबिंब की लंबाई 
         व्यक्ति के लंबाई के बराबर होती है, परंतु व्यक्ति के 
         शरीर की चौड़ाई कम होगी। इसलिए, व्यक्ति को 
         अपना चेहरा और शरीर पतला दिखाई देगा।
17.  निम्नलिखित परिस्थितियों में जिस प्रकार के दर्पण 
        का उपयोग किया जाता है उनका नाम बताएँ।
                      (a) कार के हेडलाइन्स
                      (b) वाहनों के साइड मिरर 
                      (c) सौर भट्ठी
उत्तर:-             (a) अवतल दर्पण 
                     (b) उत्तल दर्पण
                     (c) अवतल दर्पण 

Saturday, 24 October 2020

प्रकाश का परावर्तन

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
1. समतल दर्पण पर पड़नेवाली एक ही प्रकाश किरण की        कितनी परावर्तित किरणें हो सकती हैं ?
उत्तर- एक
2. समतल दर्पण पर लम्बवत पड़नेवाली किरण किस              प्रकार  परावर्तित होती है ?
उत्तर-जिस पथ से आती है, उसी पथ पर लौट जाती है।
3. समतल दर्पण पर अभिलंब आपतन के लिए परावर्तन        कोण का मान कितना होता है ?
उत्तर- शुन्य 
4. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं ?
उत्तर- दो 
5. समतल दर्पण में वस्तु दुरी और प्रतिबिंब दुरी में क्या             संबंध है  ?
उत्तर- वस्तु दुरी = प्रतिबिंब दुरी
6. गोलीय दर्पण कितने प्रकार के होते हैं ? उनके नाम             लिखें ।
उत्तर- दो प्रकार के होते हैं।
         अ) अवतल 
          ब) उत्तल 
7. गोलीय दर्पण का मुख्य अक्ष क्या है ?
उत्तर- दर्पण के ध्रुव और वक्रता केंद्र को मिलानेवली सरल             रेखा मुख्य अक्ष कहलाती है।
8. अवतल दर्पण के फोकस की परिभाषा दें।
उत्तर- मुख्य अक्ष के समांतर आती प्रकाश किरणें दर्पण से             परावर्तन के बाद जिस बिन्दु से जाती है, उसे अवतल           दर्पण का फोकस कहते है।
9.गोलीय दर्पण की फोकस दुरी (f) और उसकी वक्रता         त्रिज्या (R) में क्या संबंध है  ?
उत्तर- f =R/2
10. एक दर्पण का नाम बताएँ जो किसी वस्तु का सीधा             और आवर्धित प्रतिबिंब दे सके।
उत्तर- अवतल दर्पण 
11. एक अवतल दर्पण द्वारा आभासी प्रतिबिंब बनने के             लिए वस्तु का स्थान कहाँ होना चाहिए ?
उत्तर- ध्रुव और फोकस के बीच 
12. यदि कोई वस्तु किसी अवतल दर्पण के वक्रता केंद्र पर         रखी हो, तो उसका प्रतिबिंब कहाँ और कैसा बनता है?
उत्तर- वक्रता केंद्र पर ही वास्तविक प्रतिबिम्ब बनेगा 
13. वस्तु दुरी (u) का चिह्न क्या होगा जब एक अवतल             दर्पण के सामने किसी वस्तु को रखा जाता है ?
उत्तर- ऋणात्मक 
14. 10 cm फोकस दुरी वाले अवतल दर्पण से 15 cm           की दूरी पर रखी वस्तु के प्रतिबिंब की प्रकृति क्या               होगी  ?
उत्तर- प्रतिबिंब वस्तु से बड़ा, वास्तविक और वस्तु की                   अपेक्षा उलटा होगा
15. अवतल दर्पण से किस दुरी पर एक वस्तु को रखा जाए         जिससे कि प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के             बराबर हो ?
उत्तर- दर्पण के वक्रता केंद्र पर 
16. किस गोलीय दर्पण में केवल काल्पनिक प्रतिबिंब                 बनता है  ?
उत्तर- उत्तल दर्पण में 
17. क्या एक उत्तल दर्पण किसी वस्तु का वास्तविक                 प्रतिबिंब बना सकता है  ?
उत्तर- नहीं 
18. एक दर्पण की फोकस दुरी (f)=-15 cm है । यह              अवतल दर्पण है या उत्तल दर्पण  ?
उत्तर- उत्तल दर्पण 
19. गोलीय दर्पण के आवर्धन की परिभाषा दें ।
उत्तर- प्रतिबिंब की ऊँचाई और वस्तु की ऊँचाई के अनुपात          को गोलीय दर्पण का आवर्धन कहते है।
20. आवर्धन m का ऋणात्मक मान क्या बताता है ?
उत्तर- आवर्धन m का ऋणात्मक मान वास्तविक प्रतिबिम्ब          को सूचित करता है।
21. एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 cm है।                इसकी फोकस दुरी कितनी होगी ?
उत्तर- 10 cm 
22. उत्तल दर्पण के एक उपयोग लिखें।
उत्तर- वाहन के साइड मिरर के रूप में 
23. उस उत्तल दर्पण की फोकस दुरी ज्ञात करें जिसकी
      वक्रता त्रिज्या 32 cm है।
उत्तर- f =16 cm 
24. काल्पनिक प्रतिबिम्ब से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर- जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके,               उसे काल्पनिक प्रतिबिम्ब कहते हैं।
25. समतल दर्पण में आवर्धन m = +1 का क्या अर्थ है ?
उत्तर- आवर्धन m = +1 का अर्थ है कि प्रतिबिंब का                   आकार बराबर वस्तु का आकार तथा प्रतिबिंब वस्तु             के सापेक्ष सीधा है।
26. एक गोलीय दर्पण, जिसका वक्रता केंद्र C है, पर एक           किरण ACB आपतित होती है। यह किरण किस               दिशा में परावर्तित होगी ?
उत्तर- किरण BCA दिशा में परावर्तित होगी 
27. अवतल दर्पण के कोई दो उपयोग लिखें।
उत्तर- अ) हजमाती में 
         ब) कार के headlight में 

मानव नेत्र

बहुविकल्पि प्रश्न 1. मानव नेत्र में लेंस होता है (a) समतल लेंस (b) उत्तल लेंस (c) अवतल लेंस उत्तर:- (b) 2. मानव नेत्र में...